न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » मुठभेड़ » “देहरादून में सनसनीखेज मुठभेड़: दून अस्पताल फायरिंग के शूटरों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गोली लगने से घायल, एक बदमाश जंगल में फरार”

“देहरादून में सनसनीखेज मुठभेड़: दून अस्पताल फायरिंग के शूटरों से पुलिस की आमने-सामने भिड़ंत, दो गोली लगने से घायल, एक बदमाश जंगल में फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। दून अस्पताल के समाने युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के साथ बुधवार रात को डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने लालतप्पड़ में बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी डोईवाला भेजा गया। जहां से उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल की सूचना पर एसएसपी देहरादून अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली। लालतप्पड़ पर बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद देहात और शहर में सभी जगह पुलिस हाई अलर्ट किया गया।पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुये। एक बदमाश जंगल में फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी है. दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश 25 वर्षीय सोहेल खान और 23 वर्षीय शानू दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी हैं। बदमाशों के खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून मे हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज है। बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे जिंदा राउंड और खोखा राउंड बरामद हुए हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ALSO READ  Big breaking"ठेके कारोबारी हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो की तलाश तेज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 2
Users Today : 782
Users Yesterday : 672