न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » सफाई » आदेश चौहान की सजा के बाद विधायकी पर सवाल, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी सफाई

आदेश चौहान की सजा के बाद विधायकी पर सवाल, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी सफाई

(शहजाद अली हरिद्वार)भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान को कथित मारपीट और प्रताड़ना मामले में छह माह की सजा सुनाई गई है। इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या उनकी विधायकी खतरे में है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की माने तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केवल दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर ही किसी विधायक की सदस्यता समाप्त होती है। ऐसे में छह माह की सजा का उनकी विधायकी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि आदेश चौहान की सजा दो साल से कम है, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता सुरक्षित है। वहीं अधिवक्ता भारत तनेजा ने कहा कि विधायक इस सजा के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपील कर सकते हैं और उन्हें राहत मिलने की पूरी संभावना है।

स्वयं विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं और अपील करेंगे। उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। यह मामला उनके भतीजी दीपिका के पति द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पर विधायक के दबाव में प्रताड़ना करने का आरोप था। जांच के बाद CBI ने चार्जशीट दाखिल की और सजा सुनाई गई।

सजा की खबर से भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन कानूनी स्थिति स्पष्ट होने के बाद उनकी उम्मीदों पर विराम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728