न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल
Home » मजूरी » “उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार: यमकेश्वर में सेतु और जागेश्वर धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट को मंजूरी

“उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार: यमकेश्वर में सेतु और जागेश्वर धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट को मंजूरी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सचिवालय सभागार में सोमवार को मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय समिति की बैठक में राज्य के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में कौडियाला–व्यास घाट मोटर मार्ग के किलोमीटर संख्या 1 पर गंगा नदी के ऊपर सिंगटाली में 150 मीटर लंबे सेतु के निर्माण को स्वीकृति दी गई।

जागेश्वर धाम में ₹2119.27 लाख की लागत से रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों को भी हरी झंडी

इस सेतु के निर्माण पर ₹5712.55 लाख की अनुमानित लागत आएगी। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे संबंधित पक्षों से समन्वय कर निर्माण कार्यों को शीघ्र आरंभ करें।

सेतु के निर्माण पर ₹5712.55 लाख की अनुमानित लागत आएगी

इसके साथ ही, व्यय समिति ने जागेश्वर धाम में ₹2119.27 लाख की लागत से रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों को भी हरी झंडी दिखाई। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि वह पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाएं। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु बेहतर ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बैठक में सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग श्री विनीत कुमार, निदेशक वित्त श्री जगत सिंह चौहान, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 9 0
Users Today : 1035
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 9 0
Users Today : 1035
Users Yesterday : 1179