न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » निर्देश » “हरिद्वार में स्वरोजगार क्रांति की शुरुआत: डीएम मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को 31 दिसंबर तक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिए सख्त निर्देश”

“हरिद्वार में स्वरोजगार क्रांति की शुरुआत: डीएम मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को 31 दिसंबर तक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति हरिद्वार की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का संचालन समिति के सदस्य संयोजक महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र उत्तम कुमार द्वारा किया गया। बैठक में रोजगार के अवसरों की उपलब्धता बढ़ाने के दृष्टिगत विभिन्न रेखीय विभागों यथाः कृषि, जिला सेवायोजन, उद्यान, जिला अग्रणी बैंक, बाल विकास, जिला ग्रामोद्योग, डेयरी, पर्यटन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उरेडा, नगर निकाय, पशुपालन, मत्स्य विभाग, द्वारा संचालित योजनाओं में स्वरोजगार सृजन की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को स्वरोजगार को बढावा देने तथा अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर स्वरोजगार सृजन के लक्ष्यों की पूर्ति 31 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,परियोजना अधिकारी उरेडा वाईएस बिष्ट सहित बैंकों के जिला समन्वयक अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ALSO READ  "अल्पसंख्यकों को योजनाओं का पूरा हक़ दिलाने उतरीं फरजाना बेगम, प्रमाण पत्र में देरी पर अफसरों को सख्त चेतावनी, हर पात्र तक पहुँचेगा सरकारी लाभ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811