न्यूज़ फ्लैश
“Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण” “Laksar: में खनन माफियाओं का दुस्साहस! कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप” “Haridwar में ‘लखपति दीदियों’ का भव्य सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने 31 महिलाओं को किया सम्मानित” “कांवड़ यात्रा से पहले Roorkee में बड़ा मंथन! व्यापारियों और सेवा संस्थाओं के सुझावों पर जेएम का बड़ा ऐलान” “HARIDWAR: पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज”
Home » कार्यवाही » “लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी: खेतों से ट्यूबवेल मोटर तार उड़ाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4.5 किग्रा कॉपर वायर सहित शातिर चोर दबोचा—लगातार हो रही चोरी पर लगा ब्रेक”

“लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी: खेतों से ट्यूबवेल मोटर तार उड़ाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4.5 किग्रा कॉपर वायर सहित शातिर चोर दबोचा—लगातार हो रही चोरी पर लगा ब्रेक”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। मोनू सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी डुमनपुरी, लक्सर तथा विनोद कुमार पुत्र कबूलचन्द, निवासी कुआखेड़ा, लक्सर द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटरों से कॉपर वायर चोरी कर ली गई है।

क्षेत्र में लगातार हो रही तांबे की तार चोरी की घटनाओं का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए अनावरण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा विशेष पुलिस टीमों को क्षेत्र में रवाना कर रात्रिकालीन गश्त, ट्यूबवेल स्थलों पर निगरानी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर फोकस करते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान संचालित किया गया। गठित टीम द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा, मैनुअल इनपुट तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर क्षेत्र के सुल्तानपुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को लगभग 4.5 किग्रा कॉपर वायर के साथ दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न किसानों के खेतों में लगी ट्यूबवेल मोटर से तांबा वायर निकालकर चोरी करना स्वीकार किया। साहिल पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम पदार्था, थाना पथरी का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 1 6 4
Users Today : 485
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 1 6 4
Users Today : 485
Users Yesterday : 831