न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “चाचा की हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम: पथरी पुलिस ने 48 घंटे में भतीजे की खौफनाक सच्चाई बेनकाब की”

“चाचा की हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम: पथरी पुलिस ने 48 घंटे में भतीजे की खौफनाक सच्चाई बेनकाब की”

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। दो दिसंबर को थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धारीवाला, थाना पथरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष पथरी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मृतक शादीशुदा नहीं था और परिवारजन घटना स्थल पर मौजूद थे। परिवार द्वारा इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा था, किंतु मृतक के गले पर के स्पष्ट चिन्ह पाए जाने के कारण फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। तीन दिसंबर को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं बल्कि strangulation पाया गया।चूंकि मृतक की कोई संतान या पत्नी नहीं थी, इसलिए परिवार द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। चौकी प्रभारी फेरूपुर की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता देखते हुए SSP हरिद्वार द्वारा तत्काल खुलासे व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए। थाना पथरी पुलिस टीम ने मौके से मिले भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर मृतक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ की।

पुलिस का शक उसी व्यक्ति पर गया , जो सबसे ज़्यादा चिल्ला–चिल्ला कर “फांसी” वाली कहानी सुना कर रोना धोना कर रहा था। शक की सुई भतीजे सुनील पर अटकी

घटना के समय सबसे पहले सुनील (उम्र 25 वर्ष) ही सुरेश के पास पहुंचा था। सुनील ने घरवालों को बताया— “चाचा ने फांसी लगा ली… मैं उतारकर खाट पर लिटा आया।” पूछताछ में खुलासा हुआ सुरेश शराब के नशे में अपने घेर में लेटा था। इसी दौरान भतीजे ने चुन्नी से अपने चाचा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

ALSO READ  खौफ़ का अंत! श्रीकोट में पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार, ड्रोन-ट्रैप कैमरों से चली सटीक जालबंदी, ग्रामीणों ने कहा– अब चैन की नींद सो पाएंगे

इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसने मृतक के गले में वही चुन्नी बांधी, शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर भारी होने के कारण नीचे गिर गया। अगली सुबह सुनील ने परिवार को स्वयं सूचना दी कि चाचा ने आत्महत्या कर ली तथा वह शव को नीचे उतार चुका है। सुनील पुत्र मेघपाल पता ग्राम धारीवाला, थाना पथरी का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 7
Users Today : 50
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 7
Users Today : 50
Users Yesterday : 930