न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » कदम » एसबीआई लांघा का धमाकेदार कदम: सोरना डोभरी में ग्रामीणों को दी वित्तीय योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा की बड़ी सौगात!

एसबीआई लांघा का धमाकेदार कदम: सोरना डोभरी में ग्रामीणों को दी वित्तीय योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा की बड़ी सौगात!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । भारतीय स्टेट बैंक लांघा शाखा द्वारा ग्रामसभा सोरना डोभरी में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद कुमार, नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री शशि कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के चैनल मैनेजमेंट के सहायक महाप्रबंधक श्री जय प्रकाश और बैंक ऑफ बड़ौदा के उपमहाप्रबंधक श्री अरविंद जोशी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, रि-केवाईसी के महत्व, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी।

शिविर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार ने सभी से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं और संदेशों को व्यापक रूप से फैलाएं तथा अन्य लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें।

76 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”