न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » संकल्प » “थाना बहादराबाद की चौपाल में गूंजा संकल्प — ‘ज़िंदगी को हां, नशे को ना’, गांव अलीपुर बना नशा मुक्त देवभूमि मिशन का मिसाल!”

“थाना बहादराबाद की चौपाल में गूंजा संकल्प — ‘ज़िंदगी को हां, नशे को ना’, गांव अलीपुर बना नशा मुक्त देवभूमि मिशन का मिसाल!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा ग्राम अलीपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देश पर “नशा मुक्त शहर–नशा मुक्त गांव” एवं “ज़िंदगी को हां, नशे को ना” अभियान के तहत संपन्न हुआ।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि नशे का व्यापार समाज के लिए अभिशाप है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे का सेवन करने वालों की काउंसलिंग कर उन्हें सही राह पर लाएं और नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ग्रामीणों ने इस मुहिम में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को “ज़िंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त वाहिनी टीम, थाना बहादराबाद पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त देवभूमि का लक्ष्य तभी संभव है जब समाज का हर नागरिक इसमें सहभागी बने।

 

130 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *