(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। संत समाज ने यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बताया गया कि पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है।
यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों, सिद्ध पीठों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया जाता है। इससे जहां साधु-संत समाज के बीच आपसी जुड़ाव और आध्यात्मिक एकता मजबूत होती है, वहीं उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। यात्रा प्रदेश की प्राचीन धार्मिक परंपराओं और लोक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं प्रदेश की पहचान और गौरव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।







































Users Today : 405
Users Yesterday : 850
