न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » समारोह » हरिद्वार में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, विधायक आदेश चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 अधिकारियों को किया सम्मानित

हरिद्वार में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, विधायक आदेश चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 अधिकारियों को किया सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 जुलाई 2025 — विकास भवन सभागार में बुधवार को संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह चौधरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस विशेष अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी ढांचा, सामाजिक और कृषि सेवाओं समेत विभिन्न संकेतकों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला व ब्लॉक स्तरीय 22 अधिकारियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान जिला प्रशासन की उन प्रयासों की सराहना है, जो विकास को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह चौधरी ने कहा कि हरिद्वार को विकसित जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छ पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचें।विधायक आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने की दिशा में यह अभियान एक सशक्त कदम है।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास से ही सरकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में स्वच्छता को लेकर अभी और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि आकांक्षी ब्लॉकों में शिक्षा, पोषण, कृषि, स्वास्थ्य और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है,

लेकिन अभी भी कई ब्लॉकों को विकसित श्रेणी में लाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए

कि प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे योजनाओं का प्रभाव ज़मीनी स्तर तक पहुँचे।

साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए ग्रामों की बेहतर योजना और ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों की ट्रेनिंग आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला सांख्यिकी अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुलेखा सहगल, विकास अधिकारी वेद प्रकाश समेत कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले— उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी, कुंभ-2027 होगा दिव्य, भव्य और सुरक्षित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 9
Users Today : 249
Users Yesterday : 861