(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश स्थित आरटीओ ऑफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और ट्रोले की आपसी टक्कर के बाद ट्रोले में आग लग गई।
हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोले में सवार चालक आग की चपेट में आने से जलकर मौत का शिकार हो गया,
जबकि बोरिंग मशीन वाले ट्रक का चालक भी दुर्घटना में दम तोड़ गया।
ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रोले में लगी भीषण आग को नियंत्रित किया।
इसके बाद SDRF ने दोनों मृतकों के शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








































Users Today : 34
Users Yesterday : 811






