न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » धरना » छह माह से वेतन बकाया, डीएवी कॉलेज के कर्मचारी भड़के! सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे शिक्षक-कर्मचारी। विधायक फुरकान अहमद भी कूदे मैदान में, सरकार पर बरसे ताबड़तोड़!

छह माह से वेतन बकाया, डीएवी कॉलेज के कर्मचारी भड़के! सामूहिक अवकाश लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे शिक्षक-कर्मचारी। विधायक फुरकान अहमद भी कूदे मैदान में, सरकार पर बरसे ताबड़तोड़!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कन्हैयालाल डीएवी कॉलेज में छह माह से वेतन न मिलने से गुस्साए कर्मचारी आज से सामूहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठ गए। कमर्चारियों ने अनिश्चित कालीन धरना देने की बात कहते हुए छात्र संघ चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दे डाली है। वहीं कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कर्मचारियों को अपना धरना दिया।
शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार एवं शिक्षा विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया। धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा धरने पर बैठने के बाद कॉलेज में पढ़ाई बंद हो गई है ऐसे में छात्र छात्राओं पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार और शिक्षा विभाग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए। महासंघ की अध्यक्ष डॉक्टर पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा पिछले 6 माह से वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार सक्षम अधिकारियों शासन प्रदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस कारण कर्मचारी बच्चों की फीस, ईएमआई, बिजली बिल, राशन आदि का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। महासंघ के सचिव मुदित गर्ग ने कहा कि प्रबंधन और विश्वविद्यालय के बीच कर्मचारी फंसे हुए हैं कई जगह गुहार लगाने के बाद जब वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी अब धरने पर बैठने को मजबूर हुए है।
प्राचार्य डॉ एमपी सिंह, प्रो. डॉ मंजुल धीमान, प्रो. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ तनवीर आलम, डॉ शशि त्यागी, डॉ मिथिलेश कुमारी, डॉ पूजा अरोड़ा, प्रो. अर्शी रस्तोगी, डॉ वंदिता श्रीवास्तव, डॉ नवीन कुमार, डॉ किरण भारती, डॉ मेघा जुयाल, डॉ मनोज कुमार शर्मा, डॉ अंबिका भट्ट, डॉ मोनू राम, एवं अजय कुमार त्यागी, राजीव गुप्ता, मुदित गर्ग, रणतेज सिंह, राजेश चंद्र, पुष्पेंद्र कुमार, अनित अग्रवाल, ललित कुमार बत्रा, आदेश कुमार सैनी, आयुष ग्रोवर, सुभाष, हरीश खंडूरी, कृष्ण पाल, धर्मवीर, रूपेंद्र बहादुर, नरेश कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार, तेजपाल, नीना रौथाण, सोनिया, शताक्षी तायल, ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 3 0
Users Today : 175
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 3 0
Users Today : 175
Users Yesterday : 723