न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हंगामा » फैक्ट्री कर्मी की रहस्यमयी मौत पर बवाल: एनेस्थीसिया की ओवरडोज का आरोप, गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल में काटा हंगामा, प्रशासन-पुलिस में मची हड़कंप

फैक्ट्री कर्मी की रहस्यमयी मौत पर बवाल: एनेस्थीसिया की ओवरडोज का आरोप, गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल में काटा हंगामा, प्रशासन-पुलिस में मची हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के न्यू कॉलोनी स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर में सिडकुल की हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री के कर्मचारी की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। मृतक कर्मचारी श्री चंद शर्मा को एक माह पूर्व सड़क हादसे में चोटें आई थीं। हाथ की हड्डी फैक्चर होने के बाद उन्हें पहले सिटी अस्पताल में इलाज मिला, जहां एक सर्जरी हो चुकी थी। डॉक्टर ने दूसरी सर्जरी की जरूरत बताई थी। आरोप है कि इलाज कर रहे डॉक्टर सुमंतु विरमानी ने अपने निजी क्लिनिक में कम खर्च में ऑपरेशन करने की बात कही और तीन दिन पूर्व श्री चंद वहां भर्ती हो गए।

शुक्रवार को ऑपरेशन के दौरान मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों और सहकर्मियों का आरोप है कि एनेस्थीसिया की अधिक डोज दिए जाने के कारण श्री चंद होश में नहीं आ पाए और वेंटीलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। बाद में उन्हें बंगाली अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पशनिवार को बड़ी संख्या में फैक्ट्री कर्मी निजी अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया। गुस्साए कर्मचारियों का कहना था कि चिकित्सक की लापरवाही से ही उनके साथी की मौत हुई है।सीएमओ डॉ. आरपी सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए निजी क्लिनिक को सील करा दिया और जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

Share This
ALSO READ  सीमा पर सर्जिकल प्रहार: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लॉन्च पैड्स और एयरबेस तबाह किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 2 0
Users Today : 84
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 2 0
Users Today : 84
Users Yesterday : 1393