न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हंगामा » हरिद्वार: फोटो स्टूडियो में हंगामा, मां-बेटी और युवक पर तोड़फोड़ व धमकी का केस दर्ज

हरिद्वार: फोटो स्टूडियो में हंगामा, मां-बेटी और युवक पर तोड़फोड़ व धमकी का केस दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित विवेक विहार कॉलोनी में एक फोटो स्टूडियो में विवाद के बाद मां-बेटी और एक युवक ने जमकर हंगामा किया।

आरोप है कि इन लोगों ने न सिर्फ स्टूडियो में तोड़फोड़ की, बल्कि संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना स्टूडियो में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कनखल के ब्रज विहार, गली नंबर दो, लक्सर रोड निवासी शिवम अरोड़ा की ‘शिवम अरोड़ा फोटो स्टूडियो’ नाम से विवेक विहार में दुकान है।

शिवम के अनुसार, 14 मई की शाम उनका किसी बात को लेकर स्नेहा गुलाटी नामक महिला से फोन पर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि स्नेहा और उसके भाई नमन ने उन्हें फोन पर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।

शिवम ने विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन उसी शाम उनकी गैरमौजूदगी में स्नेहा, नमन और उनकी मां स्टूडियो पर पहुंच गए।

आरोप है कि तीनों ने वहां मौजूद स्टाफ से बदसलूकी की और दुकान में रखे सामान को बाहर फेंक दिया। इस दौरान स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्नेहा गुलाटी, उनके भाई और मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

Share This
ALSO READ  "दीपावली की रात हंगामा: पटाखों पर टकराव में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, एक गंभीर झुलसा — ग्रामीणों ने अधमरा कर पुलिस के हवाले किया"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 6 0
Users Today : 124
Users Yesterday : 1393