न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सौगात » रुड़की को मिली विकास की सौगात, महापौर अनीता अग्रवाल- विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम धामी के निर्णयों पर जताया आभार

रुड़की को मिली विकास की सौगात, महापौर अनीता अग्रवाल- विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम धामी के निर्णयों पर जताया आभार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं को शासन से स्वीकृति मिल गई है। शासन की ओर से नगर आयुक्त को आए पत्र में यह जानकारी दी गई है। इस पर महापौर अनीता अग्रवाल और विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। कहा है कि रुड़की क्षेत्र का विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकताओं में है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से नगर निगम रुड़की के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी, वहीं सीवर लाइन की दिक़्क़तों से भी जनता को राहत मिलेगी। इन प्रस्तावों के मंज़ूर होते ही नगर में लंबे समय से लंबित पेयजल और सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

स्वीकृत कार्यों में रुड़की नगर के अंतर्गत एडीबीपी द्वारा छोड़े गए प्रॉपर्टी चैंबर एवं हाउस कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। रुड़की सीवर योजना के अंतर्गत रामनगर एवं काशीपुर में एडीबीपी द्वारा छोड़ी गई सीवर लाइन का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की नगर के अंतर्गत सिविल लाइंस, आदर्श नगर, सोलानीपुरम एवं खंजरपुर आदि में सीवर द्वितीय फेस का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की नगर के अंतर्गत गणेशपुर के स्थान पर किसी अन्य स्थान पर सीवेज पंप का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं जानकारी मिली है कि ड्रेनेज प्लान को भी स्वीकृति मिलने के आसार बन रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित भी किया हुआ है कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के प्रयास तेजी से किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 5 8 7
Users Today : 908
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 5 8 7
Users Today : 908
Users Yesterday : 831