(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में गंगा का जल स्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ आपदा को लेकर माकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में इंडियन रेडक्रास स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माकड्रिल के दौरान स्वयंसेवकों ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।
डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि आपदा की स्थिति में रेडक्रास स्वयंसेवक पूरी तत्परता से जनमानस की सुरक्षा हेतु कार्यरत रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि रेडक्रास द्वारा समय-समय पर आपदा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे जन, धन और पशुधन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
मॉक अभ्यास में स्वयंसेवक अंकुश रावत, मनजीत, केशव, गगन, भावेश, सृष्टि, संध्या, लक्ष्मी, कोमल मंडल, यशिका, पूनम, रोहण, मनोज, अंशिका गहलोत, दीक्षा, परमजीत कौर, हिमानी बिष्ट, वंशिका चुघ और भूमिका शाह ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशासन एवं स्वयंसेवकों की संयुक्त तैयारियों से आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
