न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » कमान » “रतमऊ नदी के प्रचंड बहाव से रूड़की-धनौरी क्षेत्र की पारेषण लाइनें संकट में, टावरों को बचाने की जंग में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार की अगुवाई में बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर संभाली कमान”

“रतमऊ नदी के प्रचंड बहाव से रूड़की-धनौरी क्षेत्र की पारेषण लाइनें संकट में, टावरों को बचाने की जंग में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार की अगुवाई में बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर संभाली कमान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रूड़की क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। इसका सीधा असर धनौरी क्षेत्र में देखने को मिला, जहाँ रतमऊ नदी के तेज बहाव ने पिटकल 132 के.वी. सिडकुल-रूड़की पारेषण लाइन के टावर संख्या 58 एवं 132 के.वी. ज्वालापुर-रूड़की पारेषण लाइन के टावर संख्या 57 को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। नदी के कटाव से टावरों की नींव कमजोर हो गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो गया है।इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए  पिटकुल के अधिकारी और कार्मिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अधिशासी अभियन्ता श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में टावरों को बचाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। नदी के बहाव को टावर से दूर करने के लिए अस्थायी बाँध बनाने का कार्य जारी है। साथ ही, टावर की मजबूती बढ़ाने के लिए वायर मेस केट लगाई जा रही है और स्टे वायर का सहारा देकर टावर को स्थिर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।इस मौके पर सहायक अभियंता श्री अनिल कुमार और अवर अभियंता श्री संदीप कुमार भी पूरी टीम के साथ साइट पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित न हो और लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भारी वर्षा और नदी के तेज बहाव के बीच विभाग की यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है।

ALSO READ  "हरिद्वार खनन विभाग में बड़ा प्रशासनिक भूचाल: विवादों और आरोपों के बीच कासिम रजा की हुई विदाई, अमित गौरव को सौंपी गई जिला खनन अधिकारी की कमान, विभाग में पारदर्शिता और सख्त निगरानी को लेकर बढ़ीं उम्मीदें"

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 6
Users Today : 753
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 6 9 6
Users Today : 753
Users Yesterday : 886