न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार” “देहरादून होगा तिरंगामय… परेड ग्राउंड से गूंजेगा राष्ट्रगान, सीएम धामी के साथ आज़ादी का भव्य महाउत्सव!” “Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद” “कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!” “साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!”
Home » स्वागत » “रानीपुर 2027 का बिगुल बहादराबाद से कांग्रेस नेता राजवीर चौहान का जोरदार स्वागत, जनता ने ठोका दावा—इस बार रानीपुर विधानसभा कांग्रेस के नाम!”

“रानीपुर 2027 का बिगुल बहादराबाद से कांग्रेस नेता राजवीर चौहान का जोरदार स्वागत, जनता ने ठोका दावा—इस बार रानीपुर विधानसभा कांग्रेस के नाम!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राजवीर चौहान बहादराबाद पहुंचे, जहां स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के साथ किए गए स्वागत ने क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाया।इस अवसर पर बहादराबाद की जनता ने राजवीर चौहान को विश्वास दिलाया कि वर्ष 2027 में रानीपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा पर भरोसा जता रही है। जनता ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने और चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया।राजवीर चौहान ने बहादराबाद प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव संगठन की मेहनत, जनता के विश्वास और सामूहिक प्रयासों से जीता जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने, घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 9 2 1
Users Today : 540
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 9 2 1
Users Today : 540
Users Yesterday : 1026