न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » राहत » “उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए पंजाब नेशनल बैंक का मानवीय संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी ₹1 करोड़ की सहायता राशि, राहत और पुनर्वास कार्यों में मिलेगा बड़ा संबल”

“उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए पंजाब नेशनल बैंक का मानवीय संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी ₹1 करोड़ की सहायता राशि, राहत और पुनर्वास कार्यों में मिलेगा बड़ा संबल”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान पीएनबी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए ₹1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावितों की त्वरित सहायता एवं पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में संस्थाओं और संगठनों का इस प्रकार आगे आना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावित हर परिवार को शीघ्र राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने पीएनबी के इस योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए अन्य संस्थाओं से भी समाज के प्रति इसी प्रकार संवेदनशीलता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आपदा की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है और पीड़ित परिवारों को फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता मिल सकती है।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, पीएनबी के जी.एम. श्री अनुपम, ए.जी.एम. श्री अजित कुमार उपाध्याय एवं चीफ मैनेजर श्री सर्वेश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित मदद सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा को बड़ी राहत: सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ से सुरक्षित होगा केदारनाथ–बद्रीनाथ हाईवे"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930