न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » समाधान » जनता दरबार में त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का विश्वास 113 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जनता दरबार में त्वरित समाधान से बढ़ा जनता का विश्वास 113 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निस्तारण

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री के सेवा एवं सुशासन के संकल्प तथा जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस जन सुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों ने कुल 113 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

जिलेभर से आए नागरिकों ने कुल 113 शिकायतें दर्ज कराईं

जनता दरबार में भूमि विवाद संबंधी शिकायतें सबसे अधिक रहीं। इसके अलावा सड़क, पेयजल, नगर निगम, एमडीडीए, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत और आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक, रिटायर्ड सेना अधिकारी, चाय बागान श्रमिक, विधवा महिलाएं और ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

सड़क, पेयजल, नगर निगम, एमडीडीए, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत और आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं

सीडीओ अभिनव शाह ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चाय बागान में कृषि कार्य, भूमि अतिक्रमण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आर्थिक सहायता, रोजगार और सिंचाई सुविधाओं की मांग पर विभिन्न विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता को स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने हेतु स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए गए। वहीं आपदा में क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत हेतु जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा, उप नगर आयुक्त, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीवीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई से जनमानस में विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी है।

Share This
ALSO READ  "कुत्तों की शिकायत अब झटपट हल — नगर निगम हरिद्वार ने शुरू की डॉग हेल्पलाइन, ABC से लेकर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट तक मिलेगा त्वरित समाधान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 9 9 1
Users Today : 1048
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 9 9 1
Users Today : 1048
Users Yesterday : 886