न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » घमासान » रूसी तेल पर भारत से नाराज़ ट्रंप सरकार: अमेरिका ने लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, कुल शुल्क 50% हुआ, द्विपक्षीय रिश्तों में घमासान तेज

रूसी तेल पर भारत से नाराज़ ट्रंप सरकार: अमेरिका ने लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ, कुल शुल्क 50% हुआ, द्विपक्षीय रिश्तों में घमासान तेज

(शहजाद अली हरिद्वार)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे कुल आयात शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से रूस को फंडिंग कर रहा है। हाल ही में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

इस फैसले की अमेरिका में भी आलोचना हो रही है। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने ट्रंप को भारत से संबंध न बिगाड़ने की सलाह दी और कहा कि इससे चीन को फायदा मिलेगा। भारत ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि देशहित सर्वोपरि है और रूस से व्यापार भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक नियमों के तहत है।

भारत ने यह भी दोहराया कि अमेरिका और यूरोपीय देश खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में भारत को टारगेट करना दोहरा मापदंड है। टैरिफ विवाद के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है।

304 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *