न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » मांग » हरिद्वार भूमि घोटाले में FIR न होने पर प्रीतम सिंह का सरकार पर निशाना: CBI जांच की मांग

हरिद्वार भूमि घोटाले में FIR न होने पर प्रीतम सिंह का सरकार पर निशाना: CBI जांच की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून।हरिद्वार के बहुचर्चित भूमि घोटाले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। धामी सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दो IAS और एक PCS अधिकारी समेत कुल 12 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में विजिलेंस विभाग इस घोटाले की जांच कर रहा है।हालांकि, विपक्ष सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में गंभीरता होती, तो केवल अधिकारियों को निलंबित करने से बात नहीं बनती। एफआईआर दर्ज कर सीधे कानूनी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी।

प्रीतम सिंह ने मांग की है कि जांच SIT नहीं बल्कि CBI से कराई जाए ताकि जिन सफेदपोश लोगों की इसमें संलिप्तता है, उनके चेहरे भी बेनकाब हो सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत भ्रष्टाचार मिटाने की नहीं, बल्कि हिस्सेदारी तय करने की है।

कांग्रेस विधायक का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार पर सिर्फ दिखावटी कार्रवाई कर रही है और असली दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है। विपक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

263 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”