न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » शिकंजा » “हरिद्वार को स्वच्छता की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी: नगर आयुक्त नंदन कुमार की सख्त समीक्षा बैठक, नाला सफाई से स्वच्छ सर्वेक्षण तक हर मोर्चे पर कसा शिकंजा”

“हरिद्वार को स्वच्छता की नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी: नगर आयुक्त नंदन कुमार की सख्त समीक्षा बैठक, नाला सफाई से स्वच्छ सर्वेक्षण तक हर मोर्चे पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के समस्त सफाई निरीक्षकों एवं मुख्य सफाई निरीक्षकों ने सहभागिता की।बैठक के दौरान नगर आयुक्त द्वारा समस्त वार्डों में नाला सफाई अभियान को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक मुख्य सफाई निरीक्षक अपने-अपने वार्डों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सके।नगर क्षेत्र के बाज़ार क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों के पश्चात स्वच्छता बनी रहे। इसके अतिरिक्त नालों पर अतिक्रमण हटाने हेतु वार्ड पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश देने के लिए कहा गया, ताकि जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 पर विशेष फोकस

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की गाइडलाइंस के अनुरूप बड़े कचरा उत्पादक को चिन्हित कर उनका रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। संबंधितों को यह भी निर्देशित किया गया कि केवल ड्राई वेस्ट ही नगर निगम को सौंपा जाएगा। वेट वेस्ट का निस्तारण अपने स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक मुख्य सफाई निरीक्षक को अपने वार्ड में डोर-टू-डोर कंपनियों द्वारा वसूले जा रहे यूजर चार्ज एवं उनके लक्ष्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रत्येक सफाई निरीक्षक को अपने वार्ड में कम पड़ रहे पर्यावरण मित्रों के संबंध में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

ALSO READ  "हरिद्वार में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: 9 कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज, जांच में फेल हुए पनीर-मावा-बेसन समेत नमूने, भगवानपुर में 60 किलो मावा नष्ट, खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—“जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत!”

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम हरिद्वार के प्रदर्शन में सुधार हेतु स्वच्छता ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की गाइडलाइंस के अनुसार शौचालयों में मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले तीन महीनों में नगर निगम हरिद्वार द्वारा विभिन्न स्थलों पर सॉलिड वेस्ट के ब्लैक स्पॉट्स/गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंटस को समाप्त किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से आर्य नगर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट,शंकर आश्रम के निकट गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट,आनन्दवाला बाग में गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट,अपर रोड पर गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट,भीमगोडा में गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट,कड़च क्षेत्र का गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट शामिल है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा समस्त सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों में ऐसे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपनगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन चौधरी, मनोज कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, विकास चौधरी, श्रीकांत, सुनील कुमार, संजय शर्मा, विकास छाचर तथा सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बैठक के अंत में स्पष्ट किया कि स्वच्छता से जुड़ी किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019