(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव द्वारा यातायात/सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ते वाहनों एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता कर पार्किंग के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की गई।
यातायात पुलिस द्वारा यह पहल शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है।
हमारा उद्देश्य शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव कम किया जा सके।
















































