न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुईं टीवी-फिल्म अभिनेत्री हेली दारूवाला, दिव्य माहौल में हुईं भावुक; बोलीं– यहां की सकारात्मक ऊर्जा ने दिल को छू लिया” “नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल”
Home » दुःखद » ज्वालापुर में गंगनहर की तेज धारा में बहा मासूम, बेटे को बचाने गंगनहर में छलांग लगाने जा रही मां को पुलिस ने बचाया, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

ज्वालापुर में गंगनहर की तेज धारा में बहा मासूम, बेटे को बचाने गंगनहर में छलांग लगाने जा रही मां को पुलिस ने बचाया, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर, हरिद्वार। रविवार को ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने आई महिला का चार वर्षीय बेटा गंगनहर की तेज धारा में बह गया। बेटे को बहता देख मां भी खुद को गंगनहर में झोंकने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। बरेली जिले के थाना सिसगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिलसा निवासी सर्वेश, पत्नी सुरेश और चार वर्षीय बेटे के साथ इन दिनों ज्वालापुर की विष्णु लोक कॉलोनी, धीरवाली में रह रहे हैं। रविवार को सुरेश बेटे के साथ गंगनहर किनारे नहाने गई थी। इस दौरान उसका बेटा फिसलकर गंगनहर में गिर गया और तेज धारा में बहने लगा।

बेटे को बहता देख मां चीखते हुए खुद को भी गंगनहर में झोंकने लगी, लेकिन मौके पर तैनात महिला कांस्टेबल पूनम सोरियाल और कांस्टेबल अनिल चौहान ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए महिला को पकड़ लिया और किनारे खींच लाए।

बाद में महिला को थाने ले जाकर समझाया गया और पति के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर में मासूम की तलाश में जुटी है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मासूम की खोजबीन जारी है और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

यह घटना एक बार फिर सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित करती है, खासकर बच्चों को जलस्रोतों के पास ले जाते समय।

394 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *