न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ढोंगियों पर पुलिस का महाप्रहार! मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चला ऑपरेशन कालनेमि, रानीपुर पुलिस ने धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 11 ढोंगी-बहरूपियों को दबोचा”

“हरिद्वार में ढोंगियों पर पुलिस का महाप्रहार! मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चला ऑपरेशन कालनेमि, रानीपुर पुलिस ने धर्म की आड़ में ठगी करने वाले 11 ढोंगी-बहरूपियों को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शान्ति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर, गैस प्लांट सहित विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रह रहे ढोंगी बाबाओं एवं बहरूपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान कुल 11 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों से आकर क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर रहे थे।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन को ठगी और धोखाधड़ी से सुरक्षित रखा जा सके। हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ALSO READ  "खंजरपुर में अलसुबह प्रशासन की दस्तक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय की निगरानी में डेरी पर छापा, डीप फ्रीजर से कुंतल भर पनीर बरामद, सैंपल जांच को रवाना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 6 7 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 6 7 8
Users Today : 803
Users Yesterday : 902