न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “खंजरपुर में अलसुबह प्रशासन की दस्तक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय की निगरानी में डेरी पर छापा, डीप फ्रीजर से कुंतल भर पनीर बरामद, सैंपल जांच को रवाना”

“खंजरपुर में अलसुबह प्रशासन की दस्तक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय की निगरानी में डेरी पर छापा, डीप फ्रीजर से कुंतल भर पनीर बरामद, सैंपल जांच को रवाना”

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। खंजरपुर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 7 बजे प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एक डेरी में संचालित पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई पनीर निर्माण से जुड़ी सूचना मिलने के बाद की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर लगभग एक कुंतल के आसपास निर्मित पनीर डीप फ्रीजर में रखा हुआ पाया गया।

डेरी संचालक साजिद अली पुत्र इरफान अली ने टीम को बताया कि वह शुद्ध दूध से ही पनीर का निर्माण करता है।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मौके पर गहन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार का संदिग्ध पदार्थ जैसे रिफाइंड या स्किम्ड मिल्क नहीं पाया गया। इसके बावजूद नियमानुसार पनीर के दो सैंपल लेकर उन्हें राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय (रुड़की) ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार (भगवानपुर) के साथ प्रशासन की ओर से पटवारी संजय कुमार चौहान, चन्द्र मोहन सिंह तथा पुलिस विभाग से एसआई विकास त्यागी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 9 3
Users Today : 38
Users Yesterday : 523