न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » अभियान » रानीपुर क्षेत्र में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान शुरू, पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों की पहल।

रानीपुर क्षेत्र में गड्ढा मुक्त सड़क अभियान शुरू, पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों की पहल।

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की शुरुआत की गई है।

पथरी पावर हाउस से लेकर सुमन नगर चौकी तक की गंगा पटरी रोड लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। सड़कों पर गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों की शिकायतों और परेशानियों को देखते हुए पुलिस विभाग ने इस दिशा में एक पहल की और गड्ढा भरने का कार्य शुरू करवाया।

इस अभियान में स्थानीय समाजसेवी संस्थाएं भी सक्रिय रूप से आगे आईं और श्रमदान कर प्रशासन का सहयोग किया। सड़क की मरम्मत का कार्य जनभागीदारी के जरिए संपन्न हो रहा है, जिससे स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल सड़क सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जनता का विश्वास जीतना और पुलिस व समाज के बीच सकारात्मक संबंध बनाना भी है।

इस कार्य में युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों की भागीदारी यह दिखाती है कि जनसहयोग से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।

स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की है और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस तरह के जनहितकारी अभियानों से न केवल बुनियादी सुविधाएं सुधरती है

, बल्कि समाज में सहयोग और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। यह अभियान अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

ALSO READ  “हर दिन सफाई, हर कदम स्वच्छता की ओर — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख़्त निगरानी में 29 दिन से लगातार चमक रही तीर्थनगरी हरिद्वार, जन–जन की सहभागिता से साकार हो रहा ‘साफ-स्वच्छ जनपद हमारा’ महाअभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930