न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » हरिद्वार में सुरक्षा चाक-चौबंद: संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग के आदेश

हरिद्वार में सुरक्षा चाक-चौबंद: संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग के आदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में एसएसपी डोबाल ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और हथियार एवं गोला-बारूद के साथ किसी भी संदिग्ध को जिले की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित तलाशी अभियान चलाने और बाहरी व्यक्तियों का 100% सत्यापन कर उनकी पृष्ठभूमि की जांच करने के भी निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी ने कहा कि किसी भी घटना की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी सहित सीमावर्ती थानों की त्वरित प्रतिक्रिया आवश्यक है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा गया है। गलत या भ्रामक पोस्ट पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

धार्मिक मतभेद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर विवादों को समाप्त करने का प्रयास करने को कहा गया। समाधान न होने पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पुलिस अथवा सेना की वर्दी बेचने वाले दुकानदारों और टेलरों का सत्यापन कर उन्हें निर्देशित किया जाए कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही वर्दी बेची जाए, तथा उनका पूरा विवरण स्थानीय थाने को उपलब्ध कराया जाए।

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को 24×7 मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, अभिसूचना शाखा और मॉनिटरिंग सेल को सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखने और आवश्यक सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "हरिद्वार महिला अस्पताल में प्रसूता संग शर्मनाक घटना, फर्श पर कराया प्रसव – कुसुम कण्डवाल बोलीं: अमानवीय व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, दोषी डॉक्टर पर गिरेगी गाज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 3
Users Today : 156
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 3
Users Today : 156
Users Yesterday : 930