न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » हादसा » “कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से 66 वर्षीय शिवभक्त की मौत, हरिद्वार जाने के रास्ते में टूटा जीवन का सफर”

“कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से 66 वर्षीय शिवभक्त की मौत, हरिद्वार जाने के रास्ते में टूटा जीवन का सफर”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। सावन माह में हरिद्वार गंगाजल लेने आए एक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर नगला इमरती बाइपास के पास उन्हें एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 66 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा पुत्र स्व. रामेश्वर शर्मा, निवासी डूंडाहेड़ी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक पुरुषोत्तम शर्मा अपने साथियों के साथ हरिद्वार की ओर पैदल कांवड़ लेने जा रहे थे। यात्रा के दौरान वह अपने समूह से कुछ आगे निकल गए थे।

इसी बीच पीछे से आई एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। वहीं, बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 9
Users Today : 55
Users Yesterday : 907