न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » धरना » नायब तहसीलदार के बयान से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे

नायब तहसीलदार के बयान से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। तहसील भगवानपुर में शुक्रवार को अधिवक्ता एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता के कथित “वकील विरोधी” बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि गत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक में नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने कहा कि दाखिल-खारिज, डोलबंदी जैसे मामलों में फरियादी वकीलों को फीस न दें और सीधे कर्मचारियों से संपर्क करें। इस बयान को अधिवक्ताओं ने वकील समाज का अपमान बताते हुए तीखा विरोध जताया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह बयान न केवल अपमानजनक है,

बल्कि इससे अधिवक्ताओं की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक नायब तहसीलदार सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते या बयान वापस नहीं लेते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार दयाराम ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस विषय में जिलाधिकारी से वार्ता कर उचित समाधान निकालेंगे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में पटवारियों ने वसूली के लिए अपने एजेंट नियुक्त किए हुए हैं, जो आम जनता से अवैध धन वसूलते हैं।

इस अवसर पर कई अधिवक्ता उपस्थित रहे और उप जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 8
Users Today : 33
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 8
Users Today : 33
Users Yesterday : 523