(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। तहसील रुड़की के लंढौरा मार्ग पर नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में खसरा संख्या 129 की 2510 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर सरकारी बोर्ड लगाया गया।
तहसील भगवानपुर के झीड़ियान ग्रंट गांव में अंबेडकर पार्क की 620 वर्ग मीटर भूमि, जिस पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था, उसे भी पुलिस बल की सहायता से मुक्त कराकर ग्राम प्रधान को सौंपा गया।
वहीं नौकराग्रांट गांव में अवैध कब्जेदार जोगेश कंबोज और सरदार मित्तर सिंह द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, लेखपाल लेख चंद गुप्ता, पटवारी सुभाष चौहान, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, दाउद अली व संजय सहित कई अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन का यह सख्त कदम अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
