न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » पहल » “हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस लाइन में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों व परिजनों ने उठाया लाभ”

“हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पुलिस लाइन में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों व परिजनों ने उठाया लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिसकर्मियों की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिनचर्या को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह की पहल पर मंगलवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह के प्रयासों से आयोजित इस मेडिकल कैंप में देहरादून स्थित वेलमेड अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर तथा आंखों की जांच की गई। इसके अलावा हृदय, पेट, आंत, लीवर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विस्तृत परामर्श भी दिया।स्वास्थ्य शिविर में करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने संबंधित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने, जीवनशैली में सुधार करने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत व्यस्त और तनावपूर्ण होती है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता हैउन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस प्रकार के मेडिकल कैंप भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में वेलमेड अस्पताल की टीम में कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. रोहित कुमार चौहान, डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल महाजन, ऑप्टोमेट्रिस्ट आयुषी सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।शिविर के सफल आयोजन पर पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने एसएसपी हरिद्वार तथा चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

ALSO READ  “बिखरते रिश्तों को जोड़ने की मजबूत पहल: हरिद्वार पुलिस की काउंसलिंग से तीन परिवार टूटने से बचे, महिला ऐच्छिक ब्यूरो बना उम्मीद की डोर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836