न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » आयोजन » “ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं”

“ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हर साल की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 28 रमज़ानुल मुबारक के मुबारक मौके पर दरगाह व ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन हुज़ूर साहिबे सज्जादा हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद सबाहत हसन शाह मद्दाज़िल्लाहुलआली के हुक्म से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और अकीदतमंदों ने शिरकत की।अफ़तार कार्यक्रम में जिले की कई क़ाबिले ज़िक्र शख़्सियतें, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलजुलकर रोज़ा खोला और अमन, भाईचारे व मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। आयोजन स्थल पर बेहतरीन इंतज़ाम किए गए थे, जहां रोज़ेदारों के लिए खाने-पीने की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।इस मौके पर उलेमाओं ने रमज़ान के पाक महीने की अहमियत पर रोशनी डालते हुए बताया कि यह महीना सब्र, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर रहा। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई।

ALSO READ  राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025 का सफल आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 3
Users Today : 698
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 3
Users Today : 698
Users Yesterday : 1179