न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर
Home » विकास » “नवोदय नगर में विकास की नई सुबह। टूटी सड़कें बनीं सुगम राहें, नालियों से मिली जलभराव की छुट्टी पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क–नाली निर्माण का भव्य लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को मिली स्थायी राहत”

“नवोदय नगर में विकास की नई सुबह। टूटी सड़कें बनीं सुगम राहें, नालियों से मिली जलभराव की छुट्टी पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया सड़क–नाली निर्माण का भव्य लोकार्पण, वर्षों पुरानी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को मिली स्थायी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार) शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नवोदय नगर वार्ड संख्या 13 के अंतर्गत उदय एंक्लेव क्षेत्र में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया। इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पालिका अध्यक्ष जी का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।लोकार्पण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उदय एंक्लेव क्षेत्र में सड़क और नाली की स्थिति काफी समय से जर्जर बनी हुई थी। टूटी हुई सड़क, धूल-कीचड़ और बरसात के दिनों में जलभराव के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय नागरिक लगातार इस समस्या को उठा रहे थे, जिसे नगर पालिका ने प्राथमिकता के आधार पर हल किया है।उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के बाद अब क्षेत्रवासियों को जलभराव, गंदगी और खराब आवागमन जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी। सड़क और नाली के निर्माण से न केवल यातायात सुगम हुआ है, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों के लिए यह मार्ग पहले से अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बना है।नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर पालिका का निरंतर प्रयास है कि विकास केवल घोषणाओं तक सीमित न रहे, बल्कि ज़मीन पर दिखाई दे। हम प्रत्येक वार्ड में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ सके।कार्यक्रम में इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिदंर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, अशोक शर्मा, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, अवधेश राय, पवन सैनी, मुकेश रावत, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, गौरव रौतेला, विक्रम बुल्लर, देव विख्यात भाटी, सुधांशु राय, दिनेश चंदा, जोगिंदर पंवार, सचिन त्यागी, दीपा सिंह, आदित्य मलिक, रिंकू सिंह,हरप्रीत सिंह, मुकेश पवार, सोनू सैनी, राहुल शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रवीण मिश्रा, रोहित कुमार, अनुराग शर्मा, नीरज कुमार, विपिन जुगलान, पवन सैनी, सौरभ पांडेय, बीनू सैनी, लखविंदर कौर, मंजू शर्मा, रश्मि शर्मा बीनू सैनी, लखविंदर कौर, मंजू शर्मा, पूनम शर्मा, अंजना मिश्रा, प्रवेश सैनी, प्रिया सैनी, श्वेता सिंह, दीपा सिंह, सपना पंडित, नीतू झा, मन मोहन शर्मा, रिंकी, पंकज पटेल,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा कराए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी कार्य होते रहने की उम्मीद जताई।

ALSO READ  “डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0: सीएम धामी ने किया विकास का महा-घोषणा, देवभूमि को बनाया निवेश और नवाचार की नई शक्ति-भूमि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 9
Users Today : 290
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 3 9 9
Users Today : 290
Users Yesterday : 1019