न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » खेल » “सांसद खेल महोत्सव का आगाज़: हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम, 700 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, मोदी–धामी के खेल विज़न को मिलेगी नई उड़ान!”

“सांसद खेल महोत्सव का आगाज़: हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम, 700 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, मोदी–धामी के खेल विज़न को मिलेगी नई उड़ान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर 23 दिसंबर से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर चयन करने के बाद हरिद्वार लोकसभा के सांसद खेल आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग़ करने का अवसर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन कर खेल के प्रति जागरूक कर कुशल खिलाड़ी बनना है। आज भारत विश्व स्तर पर खेलों में अपने आप को साबित कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री की खेलों के प्रति रुचि और खेलों के लिए बजट देने के कारण हुआ है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया है। सांसद खेल महोत्सव के संयोजक विमल कुमार ने बताया कि योगस्थली खेल परिषद रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 23, 24 और 25 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 700 खिलाड़ी लड़के और लड़कियां दोनों विभिन्न खेलों में प्रतिभाग़ करेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विधानसभा स्तर पर पीट्टू ,कबड्डी 200मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मिलित जाएगा । वॉलीबॉल और खो खो की प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने सांसद खेल के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोच और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगे जिसे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को दिखा सकें। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट , सांसद खेल समन्वयक व जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान , सांसद खेल सह संयोजक नितिन चौहान प्रवीण संधू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  वक्फ बिल पर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद इकरा हसन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 2
Users Today : 527
Users Yesterday : 496