न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » परीक्षा » NEET परीक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी

NEET परीक्षा के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: आगामी NEET परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

पुलिस टीमों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते (BDS) की सहायता से परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया

इस दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य है कि परीक्षार्थियों को एक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के परीक्षा दे सकें।

इसी के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य धोखाधड़ी की संभावना को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। हरिद्वार पुलिस पूरी सजगता के साथ मुस्तैद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728