(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर: स्थानीय NCEB कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।
संस्थान के प्रबंधक जावेद अंसारी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी इसी लगन से आगे बढ़ने की अपील की।
वहीं असफल रहे छात्रों के लिए संस्थान ने प्रोत्साहन भरा संदेश जारी करते हुए कहा कि असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने का एक मौका है। “अभी से तैयारी शुरू करें, अगली बार सफलता निश्चित है,” उन्होंने कहा।
संस्थान ने यह भी घोषणा की कि छात्रों के लिए जल्द ही मोटिवेशनल सेमिनार, करियर गाइडेंस सत्र और विशेष वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी,
ताकि वे बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन पा सकें।








































Users Today : 719
Users Yesterday : 496






