न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » दुःखद » “RCB की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से मौतें, CM सिद्धारमैया ने जताया शोक”

“RCB की जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से मौतें, CM सिद्धारमैया ने जताया शोक”

(शहजाद अली हरिद्वार)बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दर्दनाक घटना है, और जश्न का माहौल अचानक एक त्रासदी में बदल जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जाए।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुआवजे की भी घोषणा की। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस घटना के पीछे लापरवाही किस स्तर पर हुई।सरकार ने भीड़ प्रबंधन को लेकर आयोजकों से स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों को और कड़ा करने का आश्वासन दिया है।

यह घटना खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है, और सरकार ने भरोसा दिलायाई है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार सूचना कार्यालय में शोक की लहर: छायाकार दीवान सिंह शैली की पुत्री श्रुति खुराना के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672