न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हड़कंप » मालनपुरा में आधी रात को मचा हड़कंप, कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कई वाहनों को किया खाक

मालनपुरा में आधी रात को मचा हड़कंप, कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कई वाहनों को किया खाक

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर के मालनपुरा मोहल्ले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक खड़ी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लियाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें आसमान छूने लगीं। एक के बाद एक कई वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गए।

दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की। उनकी सतर्कता और तत्परता की वजह से आग और अधिक नहीं फैल पाई।

सौभाग्यवश, इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके के लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा ले रहे हैं और आग लगने के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना न सिर्फ प्रशासन के लिए चेतावनी है, बल्कि आम नागरिकों को भी यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक और आवासीय क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम कितने ज़रूरी हैं।

ALSO READ  रुड़की में बेकाबू कार ने ली मासूम जान: ऑफिस जा रही युवती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496