न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » हड़कंप » “आधी रात हरकी पैड़ी पर मचा हड़कंप: देहरादून से पति से नाराज़ होकर बेटियों संग हरिद्वार पहुंची महिला, दी आत्महत्या की धमकी… तभी हरिद्वार पुलिस की 6 टीमों ने फिल्मी अंदाज़ में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और समय रहते मां-बेटियों की जान बचाकर परिवार को टूटने से बचा लिया”

“आधी रात हरकी पैड़ी पर मचा हड़कंप: देहरादून से पति से नाराज़ होकर बेटियों संग हरिद्वार पहुंची महिला, दी आत्महत्या की धमकी… तभी हरिद्वार पुलिस की 6 टीमों ने फिल्मी अंदाज़ में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन और समय रहते मां-बेटियों की जान बचाकर परिवार को टूटने से बचा लिया”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार। बीती रात्रि लगभग 12:30 बजे कंट्रोल रूम से कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने पति से विवाद के चलते देहरादून से अपनी दो बच्चियों सहित हरकी पैड़ी हरिद्वार आ गई है और पति को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 टीमें गठित कीं, जिनमें 04 टीमों को ग्राउंड पर तथा 02 टीमों को कंट्रोल टीम में सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर महिला व बच्चियों की तलाश हेतु लगाया गया।
लगातार अथक प्रयासों के उपरांत पुलिस टीमों ने महिला व उसकी बच्चियों को अपर रोड से घाट की ओर जाते हुए देखा और समय रहते मौके पर पहुँचकर तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
इसके उपरांत महिला के पति को बुलाकर महिला व उसके पति की चौकी हरकी पैड़ी पर काउंसलिंग कराई गई और समझाने-बुझाने के बाद महिला व बच्चियों को सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द किया गया।
हरिद्वार पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी अनहोनी से बचाया जा सका जिस पर उसके पति द्वारा हरिद्वार पुलिस की पुलिस कार्रवाई करने पर उत्तराखंड पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

 

 

ALSO READ  "जिम से बाहर निकलते ही गोलियों की बौछार: देहरादून में दिनदहाड़े विक्रम सिंह की सनसनीखेज हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930