न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » संदेश » “गंगा तट से उठा जीवन रक्षा का संदेश: हरिद्वार में सड़क सुरक्षा माह के तहत गंगा सभा ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ, नियमों के पालन का लिया संकल्प”

“गंगा तट से उठा जीवन रक्षा का संदेश: हरिद्वार में सड़क सुरक्षा माह के तहत गंगा सभा ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ, नियमों के पालन का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज हरिद्वार में गंगा सभा द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।कार्यक्रम में गंगा सभा के अध्यक्ष श्री नितिन गौतम ने उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। नियमों का पालन कर ही हम अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा कर सकते हैं।वक्ताओं ने अपने संबोधन में दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा तेज गति और लापरवाही से बचने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तुरंत सहायता करने और सुरक्षित यातायात व्यवहार को समाज में बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ. सिद्धार्थ चक्रपाणि, सचिव शैलेश गौतम, उज्ज्वल पंडित सहित कई तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे। परिवहन विभाग की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री निखिल शर्मा, सुश्री नेहा झा और सुश्री वरुणा सैनी ने भी सहभागिता कर सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डाला।

ALSO READ  “रोशनाबाद में ध्वजारोहण संग गूँजे जयकारे: मनोज धनगर व साथियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भरी देशभक्ति की हुंकार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 5
Users Today : 630
Users Yesterday : 496