न्यूज़ फ्लैश
“फेरूपुर में गूंजा सियासी दमखम: मदन कौशिक का भव्य स्वागत, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने ठोकी 2027 विधानसभा टिकट की जोरदार दावेदारी!” “हरिद्वार बना ‘बिजनेस हब’—मल्टी स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला में 10 से अधिक LOI साइन, गांव के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय बाजार का रास्ता, किसानों-उद्यमियों और सहकारिताओं के लिए खुली तरक्की की नई राह!” “12 हजार की रिश्वत में फंसा ‘आम’ का खेल! किच्छा में विजिलेंस का बड़ा जाल, उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे रंगे हाथ गिरफ्तार — भ्रष्टाचार पर सख्त वार” “जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश—तुरंत दें कार्मिकों की सूची, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!” “शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्क सौंदर्यीकरण से लेकर सड़कों और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भव्य शुभारंभ” “आस्था का महासंगम 2027: हरिद्वार में सजेगा दिव्य कुंभ मेला, साधु-संतों का जोश हाई—सरकार की तैयारियों पर पुष्कर सिंह धामी और नरेन्द्र मोदी को सराहना!”
Home » रिश्वत » “12 हजार की रिश्वत में फंसा ‘आम’ का खेल! किच्छा में विजिलेंस का बड़ा जाल, उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे रंगे हाथ गिरफ्तार — भ्रष्टाचार पर सख्त वार”

“12 हजार की रिश्वत में फंसा ‘आम’ का खेल! किच्छा में विजिलेंस का बड़ा जाल, उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे रंगे हाथ गिरफ्तार — भ्रष्टाचार पर सख्त वार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी/किच्छा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निरीक्षक 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के एवज में 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे, जिन्हें काटने के लिए उद्यान विभाग से अनुमति जरूरी थी।

आरोप है कि किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए 9 अप्रैल को आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचारियों में डर का माहौल है।

53 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार बना ‘बिजनेस हब’—मल्टी स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला में 10 से अधिक LOI साइन, गांव के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय बाजार का रास्ता, किसानों-उद्यमियों और सहकारिताओं के लिए खुली तरक्की की नई राह!”