न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » “लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ़्तार — आर्मेनिया से चली धमकी की साज़िश का हुआ पर्दाफाश!”

“लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ़्तार — आर्मेनिया से चली धमकी की साज़िश का हुआ पर्दाफाश!”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। लारेंस विश्नोई के नाम से धनौरी के व्यवसाई से तीस लाख की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विदेश में रह रहे एक दोस्त से लारेंस के नाम से रंगदारी मांगी थी।एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि कलियर थाना क्षेत्र निवासी रवि सैनी ने बताया था कि एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी काल आई थी।

कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया गया और रिपोर्टकर्ता द्वारा दिए गए नंबर की जांच की गई तो वह नंबर आर्मेनिया देश का निकला।

पुलिस द्वारा नंबर का रिकॉर्ड निकाला गया तो प्रकाश में आया कि नंबर अजय हुड्डा नाम के व्यक्ति का है जो की रोहतक के कई नंबरों से लगातार टच में है। पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अजय हुड्डा आरमेनिया में नौकरी करने गया है और उसके साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद द्वारा रिपोर्टकर्ता रवि सैनी और उसके भाई का नंबर उपलब्ध करवाए गए थे। जिस पर पुलिस ने आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया। अजय हुड्डा फरार है आरोपी ने मोटी कमाई के चक्कर में आर्मेनिया में बैठे साथी के साथ प्लान बनाकर रवि सैनी और उसके भाई को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कॉल की थी।

पुलिस टीम में कलियर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक बबलू चौहान, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कुमपाल सिंह, सीआईयू टीम में निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, हेड कांस्टेबल चमन सिंह, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल महिपाल सिंह, राहुल नेगी और और औसाफ खान शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार कोर्ट में ‘जमानत का काला खेल’ बेनकाब: पैसों के दम पर फर्जी शपथपत्र देकर बचाते थे मुलजिम, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 पेशेवर जमानती गिरफ्तार—अब खुद के लिए तलाशेंगे जमानत!"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 2
Users Today : 21
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 2
Users Today : 21
Users Yesterday : 811