न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » बैठक » “डिजिटल होगी महिला शक्ति, बूथ-बूथ तक गूंजेगा संगठन का दम! भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं को मिला डिजिटल लर्निंग का मंत्र”

“डिजिटल होगी महिला शक्ति, बूथ-बूथ तक गूंजेगा संगठन का दम! भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महिलाओं को मिला डिजिटल लर्निंग का मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। भाजपा महिला मोर्चा बहादराबाद मंडल की परिचय बैठक सीतापुर स्थित आत्मज्ञान कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं से समाज एवं संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री डॉ. चित्रा शर्मा एवं जिला महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

मंडल अध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन की कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें डिजिटल माध्यमों के उपयोग, ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। बैठक में मंडल महामंत्री अंजू सैनी, मंडल महामंत्री मनोरमा त्यागी, मंडल मंत्री नेहा शर्मा, दीपमाला शर्मा एवं दीपा शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मीनू चौहान, मंडल आईटी संयोजक आशा शर्मा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नीरू कौशिक, ममता, मीना, आशा राठौर तथा उषा महेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर हाईटेक इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी में होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, डीएम ने कसी तैयारियों की कमान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747