न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » उद्घाटन » “आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ की पहल से सजी बाल प्रतिभाओं की महाकुंभ—उच्च प्राथमिक विद्यालय बोंगला में बाल गणित प्रतियोगिता व भव्य बाल मेले का रंगारंग आयोजन, CDO ललित नारायण मिश्र ने किया सोलर पैनल का उद्घाटन”

“आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ की पहल से सजी बाल प्रतिभाओं की महाकुंभ—उच्च प्राथमिक विद्यालय बोंगला में बाल गणित प्रतियोगिता व भव्य बाल मेले का रंगारंग आयोजन, CDO ललित नारायण मिश्र ने किया सोलर पैनल का उद्घाटन”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दिनांक 4 फरवरी 2026 आईटीसी मिशन सुनहरा कल’ के सौजन्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय बोंगला में बच्चों के शैक्षणिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहादराबाद विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणितीय समझ, तार्किक सोच, सीखने की रुचि, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करना था। सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र जी द्वारा फीता काटकर सोलर पैनल का उद्घाटन किया गया। उसके बाद आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत कार्यरत सस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए जिसका निरिक्षण माननीय CDO महोदय ने किया साथ ही किये गए कार्यों की सरहना भी किया lकार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए गणित आधारित रोचक प्रतियोगिताएँ, शैक्षणिक गतिविधियाँ, खेल एवं बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से गणित को सरल, रोचक एवं आनंददायक बनाने का प्रयास किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति एवं चाइल्ड कैबिनेट के साथ CDO महोदय ने संवाद किया जिसका बच्चों एवं समिति के सदस्यों ने शाह्जता के साथ जवाब दिया lइस अवसर पर माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र जी ने ‘आईटीसी मिशन सुनहरा कल’ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बच्चों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में आईटीसी से पमीश जी , सचिन कांबले जी , आर्यन मिश्रा जी एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक, प्रथम टीम व सभी आईटीसी पार्टनर एसबीएमए, पीपीएचएफ, लोक मित्र, बंधन, प्रथम इन्फोटेक, मैजिक बस फाउंडेशन, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का सहयोग रहा।अंत में बच्चों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र, द्वारा सर्टिफिकेट वितरण किया गया l

ALSO READ  "आईआईटी रुड़की से निकली ऊर्जा क्रांति की नई राह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का भव्य उद्घाटन, देश के बिजली नियमन तंत्र को मिलेगी नई मजबूती"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 8 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 8 3
Users Today : 940
Users Yesterday : 1033