न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश”
Home » कार्यवाही » भगवानपुर में बड़ी कार्रवाई : हरिद्वार पुलिस और ड्रग्स विभाग की छापेमारी, 40 मेडिकल स्टोर्स खंगाले – नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं!

भगवानपुर में बड़ी कार्रवाई : हरिद्वार पुलिस और ड्रग्स विभाग की छापेमारी, 40 मेडिकल स्टोर्स खंगाले – नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर।हरिद्वार को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 17 सितम्बर 2025 को थाना भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस व ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित टीम ने क्षेत्र के लगभग 40 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर गहन चेकिंग की।इस दौरान मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, दवाओं का भंडारण और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। कई मेडिकल स्टोर्स से दवाइयों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु भेजा गया। वहीं सात मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे न लगाए जाने की लापरवाही सामने आई, जिसके चलते पुलिस अधिनियम के तहत उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं का अवैध वितरण न किया जाए और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह नशीले इंजेक्शन, चरस, गांजा, स्मैक या फिर अन्य नशीली दवाओं का धंधा हो, सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह संयुक्त कार्रवाई भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का बड़ा उदाहरण है। इससे यह संदेश गया है कि नशा तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

658 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *