न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » चेतावनी » “किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन”

“किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार/खेलपुर। भारतीय किसान यूनियन बेदी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरुवार को खेलपुर में आयोजित की गई, जिसमें किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिजली, पेयजल, गन्ना भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी और समस्याओं के समाधान के लिए आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

“किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के किसान आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है,

जबकि कई क्षेत्रों में बिजली और पेयजल की समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलना उनका अधिकार है, जिसे सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

“किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।”

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी लगातार किसानों की आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रही है तथा आगे भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय सलाहकार संजय दाता, राम चौहान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नसीर अहमद, युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु कश्यप, जिलाध्यक्ष सलमान साबरी, जिला कोषाध्यक्ष राव इनाम, ब्लॉक अध्यक्ष राव मोहसिन, जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया राव अमजद अली तथा हरिद्वार जिलाध्यक्ष मुजाहिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  नगर निगम कार्यालय में सरेआम गुंडागर्दी: किरायेदार दुकानदार ने कर्मचारी को पीटा, निगम में हंगामा, कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
“समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन भी होगा।”

बैठक के अंत में संगठन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन बेदी आंदोलनात्मक रणनीति अपनाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

साथ ही किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई में संगठन का साथ देने का आह्वान किया गया। बैठक में किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 5
Users Today : 288
Users Yesterday : 930