न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सौगात » “केशव नगर को मजबूत सड़कों की सौगात: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड–13 में सड़क निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश”

“केशव नगर को मजबूत सड़कों की सौगात: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड–13 में सड़क निर्माण कार्यों का किया सघन निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या–13 अंतर्गत केशव नगर में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, मजबूती और टिकाऊपन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की संरचनात्मक मजबूती, समतलीकरण, उचित ढलान तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या न आए और आमजन को दीर्घकालीन राहत मिल सके।

राजीव शर्मा ने कहा कि केशव नगर क्षेत्र में सुदृढ़ और टिकाऊ सड़क व्यवस्था नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से यह कार्य सुनियोजित ढंग से कराया जा रहा है। सड़कों के पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, साथ ही धूल, कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े सभी विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "568 लाख की बड़ी सौगात से संवरेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 16 जर्जर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी पुनर्निर्माण को हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861