न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मान » “कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अखाड़ा परिषद ने बजाई ‘सफलता की घंटी’—डीएम-एसएसपी से लेकर सफाई कर्मियों तक का हुआ भव्य सम्मान”

“कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अखाड़ा परिषद ने बजाई ‘सफलता की घंटी’—डीएम-एसएसपी से लेकर सफाई कर्मियों तक का हुआ भव्य सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 13 अगस्त। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से चरण पादुका मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी और निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राइम निशा यादव, मेयर किरण जैसल, सीडीओ ललित नारायण मिश्र, अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

समारोह में सफाई कर्मचारियों के योगदान की विशेष सराहना की गई। श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज और श्रीमहंत हरि गिरी ने सफाई कर्मचारियों के चरण धोकर तथा आरती उतारकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे सफाई कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा किया।

श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विभिन्न विभागों ने बेहतर समन्वय के साथ कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष करीब पांच करोड़ श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या के बीच व्यवस्थाएं बनाए रखना सभी विभागों के लिए बड़ी चुनौती थी।

अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि कांवड़ मेले में सुरक्षा, यातायात, सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालना चुनौतीपूर्ण था। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के बेहतर समन्वय से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान मिले अनुभव और किए गए प्रबंध आगामी कुंभ मेले में भी उपयोगी साबित होंगे।

ALSO READ  BIG BREAKING:सीमांत बनबसा में गूंजा देशभक्ति का जज़्बा, CM धामी ने शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का किया लोकार्पण—वीर शहीदों को नमन, वीर नारियों का सम्मान

श्रीमहंत रामरतन गिरी ने भी डीएम, एसएसपी सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने संत समाज का आभार जताते हुए कहा कि संतों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विशाल कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो सका।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन, यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, महेश दुबे, पंडित अधीर कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 1
Users Today : 171
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 1
Users Today : 171
Users Yesterday : 861